राशि

आज के राशिफल 11 July 2022

आज के राशिफल में स्वागत है आपका । आए जानते है आज का राशिफल

मेष राशिफल

आज राशि के स्वामी मंगल और शुक्र शुभ हैं। दसवां शनि नौकरी में नई जिम्मेदारी दे सकता है। नौकरी को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद होने की संभावना है। सुखद यात्रा के योग हैं। लाल और सफेद अच्छे रंग हैं।

वृष राशिफल

छात्रों के लिए आज का दिन थोड़े संघर्ष का है। व्यापार में धन आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन की ओर अग्रसर होंगे। नीला और नारंगी रंग शुभ होता है। राशि स्वामी शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन नौकरी में बदलाव से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आप नए व्यवसाय की ओर बढ़ सकते हैं। हरा और आसमानी रंग शुभ होते हैं। शनि के द्रव्य, तिल और काले वस्त्र का दान करें।

कर्क राशिफल

चंद्रमा मन का कारक ग्रह है जो आज पंचम भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल और पीला शुभ रंग हैं। कोई बकाया धन प्राप्त होगा। दुर्गा जी की पूजा करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिह राशि फल

इस राशि से चतुर्थ चंद्र और एकादश सूर्य व्यापार में किसी नए अनुबंध से लाभ देंगे। आज किसी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल और नारंगी रंग शुभ होते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कन्या राशिफल

इस राशि से चंद्रमा तीसरे और बृहस्पति सातवें स्थान पर हैं। शिक्षा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला और बैंगनी अच्छे रंग हैं। गाय को गुड़ खिलाएं और अन्न का दान करें।

तुला राशिफल

चंद्रमा दूसरे स्थान पर और शनि मकर राशि में वक्री है। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। तुला और मकर राशि के मित्रों का आज आपको सहयोग मिलेगा। नीला और हरा रंग शुभ हैं। वाणी के प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

चंद्रमा इस राशि में है और बृहस्पति पंचम शुभ है। व्यापार के लिए आज का दिन सफलता का दिन है। मेष और कन्या राशि के मित्र आज आपके लिए मददगार हैं। लाल और नारंगी शुभ हैं। शनि की सामग्री का दान करें और शमी का पौधा लगाएं।

धनु राशिफल

आज चंद्रमा द्वादश, शनि द्वितीय, सूर्य सप्तम और चतुर्थ गुरु को व्यापार से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। नए अनुबंध के साथ व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। नीला और आसमानी रंग शुभ होते हैं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर राशिफल

चंद्रमा वृश्चिक राशि में और गुरु मीन राशि में रहेगा। शनि वक्री होना शुभ है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हो रही है। व्यापार में सफलता मिलेगी। नारंगी और बैंगनी रंग शुभ होते हैं।

कुम्भ राशिफल

गुरु इस राशि से दूसरा शुभ बना रहे हैं। इस राशि के जातकों को दसवां चंद्रमा शुभ फल देगा। व्यापार में नए कार्य की शुरुआत होगी। पंचम सूर्य आत्म-विश्वास में वृद्धि करेगा। हरा और नीला शुभ रंग हैं। भगवान विष्णु की पूजा करें और अन्न का दान करें।

मीन राशिफल

गुरु और नवम चंद्र का इस राशि में गोचर शुभ फल देगा। चतुर्थ सूर्य से नौकरी में शुभता बढ़ती है। धन आगमन की निशानी है। सेहत को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी और पीला रंग शुभ होता है।

आज के राशिफल 10 july 2022

One thought on “आज के राशिफल 11 July 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *